फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Manarega work is not going on in village, officer sallary stop

गांव में नहीं चल रहे मनरेगा के कार्य, अफसरों का रोका वेतन

Tue, 21 Jan 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Manarega work is not going on in village, officer sallary stop
ललितपुर। ब्लाक महरौनी के ग्राम पंचायत पड़वां में मनरेगा के अंतर्गत एक भी काम नहीं चल रहा है। किसी भी जॉब कार्डधारक को काम नहीं दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और अन्य कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

खंड विकास अघिकारी ने समीक्षा में पाया कि एक भी काम नहीं चल रहा है। किसी भी जॉब कार्डधारक को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि, मनरेगा के अंतर्गत कम से कम दो कार्य अनिवार्य रूप से चलाने के निर्देश हैं, लेकिन इसका उल्लंघन हो रहा है। इससे मनरेगा के अंतर्गत काम की प्रगति भी नहीं हो रही है। इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय को दी गई तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अमले के लोग काम में रुचि नहीं ले रहे हैं। मनरेगा का मुख्य उद्देश्य जॉब कार्डधारकों को रोजगार मुहैया कराना है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और नियमानुसार कार्य प्रारंभ कराएं। अधिक से अधिक जॉब कार्डधारकों को रोजगार मुहैया कराएं। यदि जॉब कार्डधारकों को काम नहीं मिलता है तो माना जाएगा कि मनरेगा की गाइड लाइन के अनुसार काम करने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सौरभ यादव, ग्राम रोजगार सेवक अवधेश कुमार और तकनीकि सहायक विनोद कुमार लक्ष्यकार का एक दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed