फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   makgadi me mehla ki maut

मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत

Sun, 24 Apr 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
makgadi me mehla ki maut
ललितपुर। रिश्तेदारी से वापस होकर रविवार को अपने घर टीकमगढ़ जाते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ में आंबेडकर तिराहा के निकट निवासी मायादेवी झा (50) पति हरिनारायण के साथ ललितपुर में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दंपती रविवार को घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफार्म पर जाने के लिए मायादेवी पति के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। बताते हैं कि हरिनारायण आगे था, जबकि माया उससे कुछ कदम पीछे चल रही थी। इस दौरान ट्रैक पर मालगाड़ी आते देख पति ने आवाज लगानी चाही, लेकिन तब तक मायादेवी मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिनारायण ने बताया कि मायादेवी गृृहिणी थी। उसके पांच लड़की और एक लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed