फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Makar Sankranti today , three hours will Punykal

मकर संक्रांति आज, तीन बजे तक रहेगा पुण्यकाल

Fri, 15 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मकर संक्रांति का पुण्यकाल शुक्रवार को सुबह सात बजे से दिन में तीन बजे तक रहेगा। इस पुण्यकाल में तिल के साथ नदी और तालाबों पर स्नान करना शुभ फलदायी है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति का पर्व हिंदू मान्यतानुसार प्रकृति में श्रेष्ठ स्थान रखता है। इस दिन सूर्य उत्तर क्रांति की ओर अग्रसर होते हैं। शास्त्रीय मान्यतानुसार इस दिन से देवताओं का दिन प्रारंभ होता है और दैत्यों की रात्रि शुरू होती है। संक्रांति का पर्व भगवान विष्णु का पर्व है।
विज्ञापन


भगवान विष्णु के पसीने से उत्पन्न तिल का भोजन करना और स्नान से शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है। जानकार इसे संपूर्ण वर्ष के व्यापारिक दृष्टिकोण से जोड़कर देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य महेश मिश्र के अनुसार मान्यता है कि संक्रांति जिस ओर से आती है और जिस वाहन पर बैठती है, उन वस्तुओं का ह्रास होता है। संक्रांति की दृष्टि वक्र होती है और जिस दिशा में संक्रांति की दृष्टि होती है, उस क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा व भूकंप आते हैं। संक्रांति जिन वस्तुओं को स्वीकार करती है, वह महंगी होती हैं। तीर्थ व नदियों में स्नान का विशेष महत्व है।

संक्रांति पर मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों और तीर्थ क्षेत्रों पर कार्यक्रमों की तैयारियों की गई हैं। साथ ही मेला भी लगाए जाएंगे। शहर के सीतापाठ मंदिर, धौर्रा के अंतर्गत श्रीरणछोरधाम मंदिर, पाली के श्री नीलकंठेश्वर मंदिर आदि स्थलों पर स्थित नदी व तालाबों में डुबकी लगाकर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण श्रद्धालु मेला पहुंचते हैं।

इन राशि को रहेगी अशुभ
शास्त्रीय विद्वानों के अनुसार मीन, सिंह, धनुुु व मेष राशि वालों के लिए मकर संक्रांति अशुभ बताई गई है। बाकी राशि वालों के लिए मकर संक्रांति शुभ रहेगी, जिनके लिए अशुभ बताई गई है, वह दान, जप व हवन से अनिष्ट का निवारण कर सकते हैं।


यह करें दान
मकर संक्रांति इस बार वाराह वाहन पर सवार होकर आई है। मकर संक्रांति के दिन तुलादान, गौदान और स्वर्णदान करना शुभ फलदायक है।

यह है स्नान का समय
आचार्य के अनुसार सूर्य का संक्रमण काल धनु राशि से मकर राशि में  शुक्रवार की सुबह 7.05 बजे  प्रवेश होकर दिन में 3.05 बजे तक पुण्य काल  रहेगा। इस दौरान स्नान करना शुभ फलदायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed