{"_id":"65ac25df03f4a8554b003514","slug":"majjinendra-panchakalyanak-mahotsav-begins-with-ghata-yatra-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-9240-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव का घटयात्रा से शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव का घटयात्रा से शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव पर शनिवार को बैंडबाजों के मध्य पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से एक घट यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। मुनि विनम्र सागर ने कहा कि घट यात्रा के द्वारा तीनों लोक के देवताओं को आमंत्रित किया जाता है।
सुबह मुनि विनम्र सागर के साथ मुनि निस्वार्थ सागर, मुनि निर्मद सागर, मुनि निसर्ग सागर, मुनि श्रमण सागर एवं क्षुल्लक हीरक सागर के सानिध्य में सामूहिक अभिषेक शांतिधारा पूजन एवं विधान का आयोजन किया गया। इसके बाद विद्यासागर पाठशाला के बच्चों ने अष्ट द्रव्य को सुसज्जित कर आचार्य श्री का पूजन किया। दोपहर में पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से एक घट यात्रा गाजे बाजे और एक दर्जन बग्घियों के साथ निकली। सबसे आगे युवा बाइक पर धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे, जबकि बग्घियों पर श्रावक श्रेष्ठी सवार थे। अष्टकुमारियां, छप्पन कुमारियां और महिलाएं हाथों में मंगल कलश लेकर चल रही थीं। डीजे की धार्मिक धुनों पर युवा नृत्य करते और सत्य अहिंसा के नारे लगाते चल रहे थे। घट यात्रा में हाथी और घोड़ों पर सवार स्वजातीय बंधु चल रहे थे।
घट यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर सब्जी बाजार होते हए वासु पूज्य जैन मंदिर नया बस स्टैंड पहुंची। यहां महिलाओं ने पवित्र घट भरे। इसके बाद यात्रा रामलीला मैदान, पेट्रोल पंप तिराहा, तहसील होते हुए मर्दन सिंह इंटर कॉलेज में बनी अयोध्या नगरी पहुंची, जहां मंडल एवं वेदी शुद्धि की क्रियाएं हुईं। धर्मसभा में मुनि विनम्र सागर ने कहा कि घटयात्रा के बाद मंत्रोचार से तीनों लोक के देवताओं को आमंत्रित किया जाता है एवं उनकी स्थापना की जाती है। जैसे बच्चे के कोमल हृदय को समझाया जाता है, उन्हें कानों द्वारा दिल में उतरने वाली बात बोलकर अपने धर्म के लिए मरने को तैयार किया जाता है फिर वह किसी को मारने में पीछे नहीं रहता, क्योंकि जो बात आंखों से देखकर अंतश तक नहीं पहुंचती, वह बात कान से सुनकर पहुंच जाती है। ठीक वैसे ही एक पुजारी, भक्त, अपरिग्रही, अहिंसक तैयार किए जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी नितिन ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध मनोज कुमार भट्ट, आनंद जैन, गौतम मोदी, राकेश जैन, विशाल, अनुराग मिठया, वैभव चौधरी, शिवम मोदी आदि मौजूद रहे।

सर्दी से बचने को अलाप तापते लोग । संवाद
विज्ञापन