{"_id":"66e9fc13cefbd1c27404d1c4","slug":"maize-will-be-procured-at-two-centers-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-121000-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो केंद्रों पर होगी मक्का की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो केंद्रों पर होगी मक्का की खरीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक अक्तूबर से सरकारी केंद्रों पर मोटे अनाज की खरीद की जाएगी। इसके लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इन पर प्रभारियों की नियुक्ति हो गई है। अभी खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
शासन श्रीअन्न के फायदों को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। किसानों को मोटे अन्न की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यहां 31,629 हेक्टेयर में मक्का की फसल की बुआई की गई है।
इसकी खरीदारी सरकारी केंद्र पर की जाएगी। एक केंद्र महरौनी में खोला जा रहा है। दूसरा रोड़ा में खोला जा रहा है। 2,225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मक्का की खरीद की जाएगी, जो 31 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
-- -
मक्का की खरीद के लिए दो क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। एक अक्तूबर से खरीद शुरू की जाएगी।
- विनय कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी