{"_id":"5ec832dc8ebc3e85b54f7ec1","slug":"mahilayo-ne-pati-ki-lamvi-aayu-ke-liye-rkha-bt-savitri-ka-virth-lalitpur-news-jhs167338969","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रखा वट सावित्री व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रखा वट सावित्री व्रत
विज्ञापन
वट वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं।
- फोटो : LALITPUR
पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा वटसावित्री व्रत
ललितपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन है। इसके कारण सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों पर रोक है, लेकिन फिर भी पति की लंबी उम्र के लिए पत्नियों ने वट सावित्री व्रत रखा और अपने आसपास के बरगद के पेड़ की परिक्रमा करके पूजन किया।
अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट सावित्री का व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को रखा जाता है। इस बार जहां कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण हर तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है, तो वहीं पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला वट सावित्री का व्रत इस बार भी पहले की तरह रहा। संकट के बीच पत्नियों ने पति की लंबी उम्र की कामना की।
महिलाओं ने बरगद के पेड़ के समीप जाकर पूजन किया। इसके लिए सुहगिनों की भीड़ सुबह से रही। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख कर सावित्री, सत्यवान, यमराज के साथ वट वृक्ष की पूजा की।