फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mahavir shobayatra

भगवान महावीर की नयनाभिराम शोभायात्रा निकाली

Wed, 20 Apr 2016 12:56 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 20 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
mahavir shobayatra
महावीर - फोटो : amar ujala
ललितपुर। भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव गणाचार्य विरागसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में जैन मंदिरों में मनाया गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य आयोजन श्री जैन अटा मंदिर में हुआ, जहां भगवान महावीर के पूजन के उपरांत तीर्थंकर बालक वर्धमान का पालना झूला और बाल क्रीड़ाएं हुईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर धर्मसभा में गणाचार्य महाराज ने कहा भगवान महावीर स्वामी मात्र जैनियों के नहीं, अपितु समग्र विश्व के थे। उन्होंने सत्य की खोजकर प्राणी मात्र को सत्य क्या है, सत्य का मार्ग क्या है, यह जीवन में उतारकर बताया। हर व्यक्ति जीने की कला के साथ स्वयं भी जिओ और दूसरों को भी जीने दो का सूत्र वर्तमान में आज भी आदर्श बना हुआ है। उन्होंने कहा भगवान महावीर की आदर्श चर्या का प्रभाव मात्र जैनों पर नहीं, अपितु अन्य साधुओं पर भी पड़ा है। उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है तभी भगवान महावीर स्वामी की जयंती मनाना सार्थक होगा।
विज्ञापन


इसके पूर्व आर्यिका विशिष्टश्री माताजी ने दीक्षा दिवस पर गणाचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल व शीलचंद जैन अनौरा ने भगवान का प्रथम पालना झूला झुलाया। गणाचार्य महाराज का पादप्रक्षालन महेंद्र जैन भोपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायंकाल सावरकर चौक से भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा नगर मे निकाली गई, जिसमें अश्वों पर सवार नवयुवक ध्वज लिए चल रहे थे। गणाचार्य विरागसागर महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। वीर सेवा संघ का धर्मचक्र, वीर व्यायाम शाला नयामंदिर, बड़ा मंदिर के स्वयंसेवक लेजम चाचर के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे थे। जैन मिलन सिविल लाइन, कमंडल सेवा मंडल, भाग्योदय रक्तदान समिति, दि. जैन महासमिति, श्रमणोपासक संघ, समाधिसागर सेवा संघ, विद्यासागर सेवा संघ, तारण तरण सेवा संघ, दयोदय पशु संरक्षण केंद्र, दिगंबर जैन सोशल गु्रप मंच, चंद्रप्रभ महिला मंडल, जैन मिलन महिला, जैन अहिंसक युवा संघ, विशुद्ध चेतना संघ, जैन युवा संगठन, जैन सेवा संघ, राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ, जैन एंबुलेंस सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने स्थान- स्थान पर अगुवाई की।

दिगम्बर जैन परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन ने संयुक्त रूप से दीप जलाया। शोभायात्रा नईबस्ती मंदिर, इलाइट मंदिर, बाहुबलि नगर से निकली। इसके अलावा नगर के प्रमुख चौराहा घंटाघर, सदरकांटा, पानी की टंकी रावरपुरा, चौबयाना होते हुए नदीपुरा से आजादचौक पहुंची, जहां से पुन: अटामंदिर पर विसर्जित हुई। इससे पूर्व प्रात: काल अटा मंदिर एवं आदिनाथ मंदिर नईबस्ती से प्रभातफेरी निकली, जिसमें स्कूली बच्चे सम्मलित हुए मध्याह्न में जैन मिलन द्वारा फल एवं वीर क्लव द्वारा भोजन वितरित किया गया। वहीं, घंटाघर पर शोभा यात्रा का समाजवादी पार्टी की ज्योति सिंह लोधी ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने सत्य व अहिंसा का सिंद्धांत अपनाया था। सभी को भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे विश्वकल्याण हो सके।


आज होगा पाण्डुक शिला पर अभिषेक
बुधवार को श्री वर्णी कालेज की जमीन पर पाण्डुकशिला के लिए श्रीजी की शोभायात्रा श्री जैन अटामंदिर से प्रारंभ होगी, जहां आचार्यश्री के मंगल प्रवचन एवं पाण्डुकशिला पर पूजन अभिषेक होगा। सायंकाल रक्त दाताओं का सम्मान और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन श्री क्षेत्रपाल मंदिर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed