फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mahashivratri celebrated

श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, सुख- समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Fri, 12 Mar 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri celebrated
ललितपुर/ डोंगराखुर्द / बार / महरौनी/ पाली। श्रीशिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, गेहूं की बालियां व फूल चढ़ाए। जल तथा दूध से शिवजी का अभिषेक किया। दिन भर धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। शिव आराधना के पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का पूजन- अर्चन करने के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों द्वारा धूम से मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा एवं अभिषेक करके श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेते हैं। शहर के सुम्मेरा तालाब स्थित श्रीशिवमंदिर, चंडी मंदिर, घंटाघर स्थित थानेश्वर शिव मंदिर, सीतापाठ स्थित हजारिया महादेव मंदिर समेत अन्य मोहल्लों के छोटे- बड़े मंदिरों में लोगों ने दर्शन पूजन और जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। पूरे दिन शिवालयों में घंटा- घड़ियाल गूंजते रहे। इससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया था।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम डोंगराखुर्द एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में सुबह से शिव मंदिरों में शिव परिवार के दर्शन करने एवं अभिषेक पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला दिन भर चलता रहा, जिसमें भोले के भक्तों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। शिव मंदिरों की साफ- सफाई से लेकर सजावट की गई। महिलाओं ने शंकर व पार्वती के विवाह को लेकर शिव लिंग पर हल्दी की रस्म निभाई। लोगों में भगवान शिव और पार्वती के विवाह को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराखुर्द, अमझरा घाटी, भैरों घाट एवं आसपास के गांवों में स्थित शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बार कसबा से लगभग 15 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र स्थल झूमर नाथ में शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दर्शनार्थियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पारौन चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ लगे रहे। मंदिर के पुजारी चंद्रशेखरदास महाराज ने बताया कि पहले शिवरात्रि के दिन मेला लगता था, किंतु कोरोना के कारण मेला नहीं लगा।
महरौनी में महाशिवरात्रि पर नगर में जगह- जगह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। अखिल भारतीय गायत्री परिवार जन जागरण केंद्र के मूरत सिंह ने कायस्थ पुरा स्थित राजबहादुर खरे के आवास पर विश्व शांति हेतु गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। इसमें गायत्री परिवार महरौनी के सदस्यों के अलावा मोहल्ले के लोगों ने भाग लिया और विश्व कल्याण की कामना की। वरिष्ठ सदस्य कैलाश नारायण सिसोदिया ने यज्ञ का संचालन किया। महिपाल सिंह एडवोकेट ने सभी से नशा मुक्ति का संकल्प करवाया। इस अवसर पर अनिल तिवारी, वैभव खरे, सोनू खरे के साथ- साथ नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे।

पाली में अति प्राचीन शिव मंदिरों में शुमार नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में सुबह में ही महादेव का श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात आरती हुई और श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए वहां पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन नीलकंठेश्वर महादेव के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के गांवों में भी श्रद्धा से लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर तथा बेलपत्र, धतूूरा, अनाज, फूल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की।

सुम्मेरा तालाब स्थित शिवमंदिर में पूजन अर्चन करते भक्त।

सुम्मेरा तालाब स्थित शिवमंदिर में पूजन अर्चन करते भक्त।- फोटो : LALITPUR

कैप्सन- बिजरौठा में निकलती भोले की बारात

कैप्सन- बिजरौठा में निकलती भोले की बारात- फोटो : TALDEHATE

कारीटोरन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त।

कारीटोरन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त।- फोटो : LALITPUR

कैप्सन - शिवजी का अभिषेक करते भक्त

कैप्सन - शिवजी का अभिषेक करते भक्त- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed