फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mahamai cricket club winner

महामाई मैया क्रिकेट क्लब ने मारी बाजी

Mon, 08 Feb 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
mahamai cricket club winner
बम्होरी खडेत में क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते समाजवादी पार्टी के ब्लाक अध्यक्? - फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर)। ब्लाक बार के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हौरी खड़ैत में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच महामाई मैया क्रिकेट क्लब बार व बजरंग क्रिकेट क्लब धमना के मध्य खेला गया। इसमें महामाई मैया क्र्रिकेट क्लब ने 32 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। जब दो टीमें खेलती हैं, तो एक हारती है और दूसरी जीतती है। इसलिए हार से सबक लेते हुए अगली बार अच्छी तैयारी के साथ जीत की कोशिश करनी चाहिए। खेल से युवाओं की प्रतिभाएं सामने आती हैं। टॉस जीतकर महामाई मैया क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 14 ओवर में दो विकेट गवांकर 181 रन का लक्ष्य रखा। इसमें रोहित पस्तोर ने 96 रन और शिवाजी राजा ने 74 रन का सहयोग किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग क्रिकेट क्लब की टीम 149 रन ही बना सकी। इस तरह महामाई मैया क्रिकेट क्लब ने 32 रन से मैच जीत लिया। इसमें अनमोल गोस्वामी ने 47 रन का सहयोग किया। इस मौके पर विक्रम परमार, मोनू, अंपायर महेंद्र और नरेंद्र, स्कोरिंग सौरभ विश्वकर्मा, कमेंट्री राजपाल बुंदेला ने की। आयोजक भगवान सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed