फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahagauri was worshipped on Ashtami in Devi temples

Lalitpur News: देवी मंदिरों में अष्टमी पर हुई महागौरी की पूजा

Sun, 06 Apr 2025 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mahagauri was worshipped on Ashtami in Devi temples
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर विभिन्न देवी मंदिरों में विधि-विधान से पूजन किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर लोगों ने पूड़ी पकवान बनाकर मंदिरों में पूजापाठ की।
शनिवार को मंदिरों व घरों में लोगों ने घट पूजन के साथ ही देवी महागौरी का पूजन किया। ललितेश्वरी माता मंदिर, तालाबपुरा स्थित छोटी देवी माता मंदिर, चंडी माता मंदिर, जागेश्वरी मंदिर, पतरुआ देवी मंदिर, बड़ापुरा स्थित सिद्धेश्वरी देवी मंदिर, महावीरपुरा स्थित देवी मंदिर, रावरपुरा स्थित देवी मंदिर, चौबयाना स्थित काली बऊआ मंदिर में देवियों को पूजा गया।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालु सुबह से उठकर पूजन की तैयारियों में जुट गईं और पूड़ी, मीठे पुआ, नारियल, पान, सुपारी, हल्दी रोली के साथ माता रानी का पूजन किया। रास्ते में पड़ने वाले अन्य मंदिरों में भी पूजन किया। इसके बाद घरों में स्थापित किए गए घटों की पूजा विधि विधान के साथ की गई। मंदिरों व घरों में देवी मां के पूजन के बाद कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। आस पड़ोस की देवी स्वरूप मानकर कन्याओं को भोजन कराकर उनका तिलक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed