फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Magic loaded with laborers overturns in Chanderi, 27 injured

Lalitpur News: मजदूरों से भरी मैजिक चंदेरी में पलटी, 27 घायल

Sun, 29 Sep 2024 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Magic loaded with laborers overturns in Chanderi, 27 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मजदूरों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 27 लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। सभी मजदूर मूंगफली की फसल काटने कालापहाड़ से एमपी के बड़ी बामौर जा रहे थे। एमपी के चंदेरी क्षेत्र में मैजिक टैक्सी पलटने से यह घटना हुई।
मध्य प्रदेश के जनपद शिवपुरी अंतर्गत नगर बड़ी बामौर निवासी बबलू मूंगफली की कटाई करवाने के लिए मजदूरों को लेने कोतवाली अंतर्गत राजघाट चौकी क्षेत्र के ग्राम काला पहाड़ आया था। यहां से वह मैजिक टैक्सी में 27 मजदूरों को बैठाकर जा रहा था। मध्य प्रदेश के चंदेरी क्षेत्र में खेरा चौराई के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। उसमें सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। चोटिलों को बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, कोई भी मजदूर गंभीर घायल नहीं हुआ था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ था। प्राथमिक इलाज कराने के बाद सभी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ये हुए चोटिल
टैक्सी पलटने से दीपक (19) पुत्र दौलत, सविता (28) पत्नी कुंवरलाल, सुनीता (30) पत्नी मनोज, शीला (60) पत्नी मन्ना, सुनीता (35) पत्नी सोबत चोटिल हुई। रामकली (50) पत्नी खुशीलाल, लक्ष्मी (51) पत्नी बबलू, निमिशा (15) पुत्री सुल्तान, क्रांति (35) पत्नी दयाल, फूलवती (35) पत्नी सुल्तान, रंजीत (17) पुत्र प्रीतम चोटिल हुए। जूली (15) पुत्री कैलाश, रामकिशन (20) पुत्र प्रागी, फूलकुंवर (17) पुत्री प्रागी, संजना (15) पुत्री वीरेंद्र, घूमन (64), सोना (50) पत्नी बालचंद्र, भूरी (15) पुत्री बालचंद्र भी शामिल रहे। सुखवती (35) पत्नी मदन, ज्योति (14) पुत्री मदन, अरुण (15) पुत्र नन्ने, रमको (35) पत्नी विनोद, आरती (35) पत्नी मुकेश, वीरवती (30) पत्नी रामकुमार, रचना (26) पत्नी दुष्यंत, यशोदा (35) पत्नी रामेश्वर, रामस्वरूप (36) घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed