फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mafia again ellegal khanan from betwa river

बेतवा नदी से फिर अवैध खनन की फिराक में माफिया

Wed, 18 Mar 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mafia again ellegal khanan from betwa river
तालबेहट। बालू का अकूत भंडार रखने वाली बेतवा नदी के गेवरा गुंदेरा घाट पर अवैध खनन कारोबारियों की नजर है। कारोबारी फिर से अवैध रूप से बालू निकालने की योजना का ताना-बाना बुन रहे हैं। नदी में डालने के लिए पाइप रख दिए गए हैं।
विज्ञापन

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विजयपुरा, सारसेड़, बलरगुवां, गेवरागुंदेरा में अवैध खनन जारी है। बेतवा नदी के बाय नाले पर वन विभाग की नजर होने के कारण खनन कारोबारी अब गेवरा गुंदेरा घाट को अपना ठिकाना बनाने लगे हैं। पिछले दिनों एक युवक के नाम खनन का पट्टा कराकर कुछ रसूखदार लोगों ने नदी में लिफ्टर डालकर बालू की निकासी शुरू कर दी थी। इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर और सीओ देवेंद्र सिंह ने खनन निरीक्षक मुकेश मिश्रा के साथ छापामार कर एक लिफ्टर सहित भारी मात्रा में बालू बरामद की थी। कुछ दिन तक गतिविधियां शांत रहने के बाद एक बार फिर से अवैध खनन कारोबारी उसी स्थान पर खनन का ताना बाना तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों ने नदी में डालने के लिए पाइप रख लिए और क्षेत्र में लोगों के आने जाने पर नजर रखना शुरू कर दी है। ट्रैक्टर और वाहन चालकों से पूर्व की भांति संपर्क तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालमेल बैठाने का काम भी शुरू
तालबेहट। दो बार अवैध खनन कारोबारियों के पूरे मामले का भंडा फोड़ करने वाले मीड़िया कर्मियों को इस बार साधना शुरू कर दिया है।
अभी तक खनन के संबंध में जानकारी नहीं मिली है। अवैध खनन का काम किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
- मोहम्मद कमर, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed