{"_id":"6920be5ab96ab3c28a078146","slug":"madavaras-hansara-link-road-will-be-repaired-at-a-cost-of-rs-3340-lakh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-146548-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मडावरा के हंसरा संपर्क मार्ग की 33.40 लाख से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मडावरा के हंसरा संपर्क मार्ग की 33.40 लाख से होगी मरम्मत
विज्ञापन
- दिसंबर में सड़क निर्माण होगा शुरू, जनवरी तक पूर्ण होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा के खस्ताहाल हंसरा संपर्क मार्ग से राहगीरों को जल्द ही निजात मिलेगी। सड़क की मरम्मत के लिए शासन ने 33.40 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिसंबर में सड़क निर्माण का कार्य शुरु किया जाएगा। इससे दर्जन भर गांव की लगभग दस हजार आबादी को सुविधा होगी।
ब्लॉक मुख्यालय से हंसरा तक दो किलोमीटर तक जगह-जगह गड्ढ़ों से मार्ग खराब था। चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों को भी आवागमन में असुविधा होती है। मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे और बच्चों को भी विद्यालय पहुंचने में अधिक समय लग रहा था।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क को विशेष मरम्मत में शामिल कर स्वीकृति के लिए भेजा था। सड़क की मरम्मत के लिए धनराशि की स्वीकृति दे दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू किया जाएगा। जनवरी माह तक सड़क का कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -
इन गांव के लोगों का आवागमन होगा सुगम
गंगचारी, हंसरा, सेमरखेड़ा, मानपुर, बड़वार, गिरार, धौरीसागर, बम्हौरी, गनेशपुरा, सीरोंन, हंसरी समेत अन्य गांव लोगों को सुविधा होगी।
-- -
धौरीसागर सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही कार्य शुरु कराया जाएगा।
- रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग