फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mad dog terror in Talbehat, bitten 18 in 24 hours

Lalitpur News: तालबेहट में पागल कुत्ते का आतंक, 24 घंटे में 18 को काटा

Sun, 20 Aug 2023 01:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 20 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mad dog terror in Talbehat, bitten 18 in 24 hours
कुत्ते को पकड़ने में नाकाम रहीं टीमें, क्षेत्र में फैली दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पागल कुत्ते का आतंक है। चौबीस घंटे के भीतर यह कुत्ता 18 लोगों को काट चुका है। लेकिन अभी तक टीमें कुत्ते को पकड़ नहीं सकीं हैं। इससे क्षेत्र में दहशत है। वहीं जिन लोगों पर कुत्ते ने हमला किया है उन सभी को अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
शुक्रवार की शाम को नगर के बस स्टैंड से पेट्रोल पंप के बीच एक काले रंग के कुत्ते ने करीब दो घंटे तक लोगों का काटकर जख्मी कर दिया था। एसडीएम श्रीराम यादव के निर्देश पर नगर पंचायत की टीम रात में कुत्ता पकड़ने की कोशिश में जुटी रही। इस दौरान नगर में दो और लोगों को कुत्ते ने और काट लिया। वहीं कुत्ते ने शनिवार को ग्राम बिजरौठा के मजरा दिगारा के आसपास तीन लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी किया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम तक कुत्ता पकड़ने में लगी टीम को कोई सफलता नहीं मिली। इस तरह से पागल कुत्ते ने 18 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी को सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कुल 24 मरीजों को एंटी रैबीज लगाई गई। जिसमें छह मरीज पुराने हैं जबकि 18 नए मरीज आए हैं।- यशपाल, फार्मासिस्ट सीएचसी तालबेहट

काले कुत्ते की गांवों में रही दहशत
काले रंग के कुत्ते की खबर के बाद गांवों में उसकी दहशत रही। लोगों ने जैसे ही काले रंग का कुत्ता देखा तत्काल सतर्क हो गए। इसके अलावा सड़क पर खोमचे लगाने वाले, फल बेचने वाले तो लाठी रखकर अपना काम करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed