{"_id":"65a3a53c17140bc6730a88b5","slug":"ma-second-year-student-commits-suicide-body-found-hanging-from-dupatta-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8878-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने दी जान, दुपट्टे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने दी जान, दुपट्टे से लटका मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव शुक्रवार रात फंदे से लटकता मिला। परिजनाें ने पिता की मौत होने के सदमे में आत्महत्या करने की बात कही है।
मोहल्ला रामनगर निवासी चांदनी (24) पुत्री प्रेमनारायण कुशवाहा शुक्रवार को अपने कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे से लटकती मिली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के चाचा रिषिकांत कुशवाहा ने बताया कि चांदनी एक निजी महाविद्यालय में एमए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत थी। हाल ही में चांदनी के पिता की मौत हो गई थी, जिससे वह काफी दुखी थी और उदास रहने लगी थी। शुक्रवार शाम घर पर कुछ रिश्तेदार आए थे। रात को घर के अन्य लोग रिश्तेदारों के संग खाना खा रहे थे, जबकि चांदनी अपने कमरे में थी। इस बीच चांदनी की दादी चिंटी जब कमरे में उसे खाना बनाने के लिए गई तो यहां चांदनी फंदे पर लटकती मिली। शोर सुनकर अन्य परिजन कमरे में पहुंचे और चांदनी को तत्काल उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया। मृतका दो भाई-दो बहन में तीसरे नंबर की थी।
-- -- -- -- -- -
छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
-- -- -- -- -