फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lucknow defeated Vidisha team by 144 runs in T-20 match.

Lalitpur News: टी-20 मुकाबले में लखनऊ ने विदिशा की टीम को 144 रनों से हराया

Wed, 31 Jan 2024 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lucknow defeated Vidisha team by 144 runs in T-20 match.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। टी-20 क्रिकेट मैच के सेमीफाइनल में लखनऊ ने टीम विदिशा को 144 रनों से हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।
एमसीसी ग्राउंड पर लखनऊ के कप्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज रमन एवं आकाश ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम विदिशा को पहली सफलता 16.3 ओवर में मिली, तब तक दोनों बल्लेबाज अपनी टीम के लिए 208 रन जोड़ चुके थे। रमन ने शतकीय पारी खेल 14 चौके नौ छक्कों की मदद से 133 रन की पारी खेली तो दूसरे सलामी बल्लेबाज आकाश ने दो छक्कों की मदद से 88 रन की पारी खेली। इसके बाद तेज रन बनाने के चक्कर में लखनऊ के तीन विकेट और गिरे। लखनऊ ने पांच विकेट के नुकसान पर 246 रनों का विशाल लक्ष्य टीम विदिशा के सामने रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम विदिशा के बल्लेबाज शुरू से दबाव में दिखे और सलामी बल्लेबाज सूरज बिना खाता खोले ही लौट गए। विदिशा की ओर से राजू शर्मा 17, सिद्धांत 12 रन का ही योगदान दे सके। बाकी के बल्लेबाज शॉट लगाने के चक्कर में खेले, लेकिन गेंद सीमा के अंदर ही कैच हो गई। विदिशा के नौ बल्लेबाज कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। पूरी टीम महज 12 ओवर खेलकर 102 रनों पर सिमट गई। सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले रमन को नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया। कमेंटरी पुष्पेंद्र चौरसिया, प्रकाश प्रजापति ने की तो स्कोरिंग अरुण बुंदेला, अंपायर सौरभ नायक व धर्मेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed