फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   LUCC scam: Transactions worth crores found in account

एलयूसीसी घोटाला : खाते से मिला करोड़ों का लेनदेन

Thu, 05 Dec 2024 01:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
LUCC scam: Transactions worth crores found in account
पुलिस खंगाल रही खाते, ईडी ने भी बढ़ाया जांच का दायरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के हजारों करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े खाते से करोड़ों का लेनदेन हुआ था। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। अन्य खातों की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की संपत्ति भी तलाश कर रही है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आम लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर धोखाधड़ी के मामले में जनपद के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस मुख्य संचालकों सहित दो दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य संचालक समीर अग्रवाल दुबई में है। उसपर 50 हजार का इनाम है। उसका लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है। चिटफंड कंपनी के गिरफ्तार आरोपियों और उनके ऑफिसों से जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस टीमें एजेंटो, निवेशकों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में लगी हैं।वहीं, ईडी ने भी अक्तूबर में जांच शुरू कर दी थी। ईडी ने पीड़ितों को पत्र भेजकर उन्हें बुलाया था।

चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के घोटाले की जांच की जा रही है। जो जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -मोहम्मद मुश्ताक, एसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed