{"_id":"6862dbb5dd94c3a2e7027774","slug":"lucc-mp-region-chairman-and-his-wife-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138165-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयूसीसी : एमपी क्षेत्र का चेयरमैन और उसकी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलयूसीसी : एमपी क्षेत्र का चेयरमैन और उसकी पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। कम समय में धन दोगुना करने का लालच देकर लोगों से हजारों करोड़ रुपये का निवेश कराकर फरार होने वाली चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के मध्यप्रदेश क्षेत्र का चेयरमैन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। एससी-एसटी कोर्ट ने आरोपी दंपती के खिलाफ 14 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है।
चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कंपनी के मुख्य संचालकों सहित 25 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि, कंपनी का सीएमडी समीर अग्रवाल दुबई में है। समीर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी है। धोखाधड़ी के इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान अनुराग बंसल और उसकी पत्नी आरती बंसल निवासी धुरीताल पश्चिम थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश हाल निवासी शिव वाटिंक थाना लहसुडिया जिला इंदौर भी शामिल पाए गए। अनुराग एलजेसीसी/एलयूसीसी का मध्य प्रदेश क्षेत्र का चेयरमैन था।
दोनों आरोपियों ने यूपी-एमपी के विभिन्न शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लालच देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया था। एसपी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों इनामी अनुराग बंसल व आरती बंसल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह दोनों वर्ष 2006 में जनपद झांसी आए थे। वर्ष 2009 में आरती ने एडवांटेज कंपनी ज्वाइन की थी।
इस कंपनी के बाद आरती आप्सन वन कंपनी में काम कर रही थी, जिसमें उसे काफी पैसा मिलता था। लालच में आकर अनुराग भी वर्ष 2014 में आप्सन वन कंपनी से जुड़ गया। इसके बाद दोनों एलयूसीसी कंपनी से जुड़ गए। उन्होंने लोगों को लालच देकर खूब निवेश कराया। इसके बाद एलजेसीसी/एलयूसीसी सोसाइटी में उसे मध्य प्रदेश क्षेत्र का चेयरमैन बनाया गया।