फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   LUCC: Case filed against 26 accused including CMD

एलयूसीसी : सीएमडी समेत 26 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 12 Mar 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
LUCC: Case filed against 26 accused including CMD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चिटफंड कंपनी एलयूसीसी घोटाले में पुलिस ने मंगलवार को सीएमडी और मुख्य संचालकों समेत 26 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली अंतर्गत कस्बा बिरधा निवासी रेखा बरार ने पुलिस को बताया कि यहां सतीश चंद्र जैन की ओर से एलयूसीसी की शाखा चलाई जा रही थी। वर्ष 2019 में आलोक जैन, रविशंकर तिवारी, सुरेंद्रपाल सिंह, शैली बजाज तिवारी, विनोद तिवारी, राहुल तिवारी, शबाब रिजवी, हरदेव पटेल, महेश प्रसाद रजक, रिजवान, मुकेश जैन, नीरज जैन, द्वारिका झा, जगत सिंह, अशोक कुमार अहिरवार, मानसिंह अहिरवार, आलोक पाठक, जमाल अहमद खान कई वाहनों से आए। बिरधा में एलयूसीसी की शाखा पर मीटिंग की। सतीश चंद्र जैन ने सूचना देकर आने के लिए कहा था।

वह अपने अन्य साथियों के साथ बिरधा पहुंची। आरोपियों ने एलयूसीसी बारे में बताया कि यह सोसाइटी आरबीआई से अधिकृत है अन्य बैंकों की तरह कई प्रदेशों में काम कर रही है। वह व उसके साथी उनकी बातों में आ गए और घर की जमापूंजी तथा जेवरात बेचने से मिले रुपयों विभिन्न योजनाओं में निवेश किया। अपने मिलने जुलने वालों से भी निवेश कराया। आरोपियों ने साजिश रचकर धोखाधड़ी से एलयूसीसी में बिरधा शाखा के माध्यम से रुपया जमा कराया। निवेश की गई धनराशि के एवज में कूटरचित एफडी व आरडी दी गई। जमा धन की परिपक्वता पूरी होने पर जुलाई 2024 में जब रुपया मांगने के लिए सतीश चंद्र जैन व उसके साथियों के पास गए तो उन्होंने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed