{"_id":"691e18a762883201690cf66b","slug":"lucc-case-court-summons-accused-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-146452-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयूसीसी प्रकरण : न्यायालय ने आरोपियों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलयूसीसी प्रकरण : न्यायालय ने आरोपियों को किया तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एलयूसीसी प्रकरण में एडीजे प्रथम के न्यायालय से आराेप पत्र वापस होने के बाद विवेचक ने इसे सीजेएम न्यायालय में पेश किया। इस मामले में सीजेएम ने आरोपियों को 24 नवंबर को तलब किया है।
एलयूसीसी प्रकरण में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने बड्स एक्ट का मामला होना नहीं पाया था। आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिए जाने का पर्याप्त आधार भी नहीं पाया था। इसके बाद न्यायालय ने केस डायरी के साथ आरोप पत्र इस निर्देश के साथ विवेचक को वापस कर दिया था कि वह संबंधित आरोप पत्र नियमानुसार सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करें।
अब सुनवाई के बाद सीजेएम न्यायालय ने आरोप पत्रों पर संज्ञान लिया है। बताया गया कि इस मामले में दो आरोपी राघवेंद्र व विनय कुमार न्यायालय में हाजिर हुए थे। जबकि अन्य आरोपी हाजिर नहीं हुए। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 24 नवंबर को कोर्ट में प्रस्तुत करने के आदेश दिए है। इस मामले में नामजद आरोपियों को समन जारी करने के भी आदेश दिए हैं। इन मामलों में विनय कुमार, विपुल शुक्ला, संजीव खरे, राहुल यादव, संतोष कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार उर्फ डीके सिंह, उर्मिला विष्ठ, राघवेंद्र सिंह आरोपी हैं। वहीं, एक अन्य मामले (अपराध संख्या 270) में आरोप पत्र सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया है। इसमें रवि तिवारी समेत 28 आरोपी शामिल हैं।