फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   LUCC: 25 thousand reward on the arrest of another accused

एलयूसीसी : एक और आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम

Thu, 28 Nov 2024 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
LUCC: 25 thousand reward on the arrest of another accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चिटफंड कंपनी एलयूसीसी बनाकर आम लोगों से धोखाधड़ी कर हजारों करोड़ रुपये ठगने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। एसपी ने कंपनी के मुख्य संचालकों में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
कम समय में दोगुना रुपया मिलने का लालच देकर उनकी हजारों करोड़ की जमापूंजी हड़पने के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। चिटफंड कंपनी के मुख्य संचालकों सहित एजेंट भी इस घोटाले में आरोपी हैं। पुलिस मुख्य संचालकों सहित 24 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, मुख्य कर्ताधर्ता समीर अग्रवाल दुबई में बैठा। उसकी गिरफ्तारी के लिए डीआईजी झांसी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। अब इस घोटाले में आरोपी और कंपनी के मुख्य संचालकों में शामिल शवाब रिजवी निवासी उरई की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश देने में जुटी हैं।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा : कोतवाली सदर पुलिस ने 6 नवंबर को महेश प्रसाद राठौर निवासी बड़ापुरा की तहरीर पर सतीश चंद्र जैन देवरान, रवि तिवारी, आलोक जैन, सुरेंद्र कुमार सिंह, शैली बजाज, एलयूसीसी कंपनी के सीएमडी समीर अग्रवाल, फंड मैनेजर आरके शेट्टी, कोर कमेटी सदस्य विनोद तिवारी, राहुल तिवारी, शवाब रिजवी, हरदेव पटेल, महेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी को झांसा देकर चिटफंड कंपनी में करीब दस लाख रुपये जमा कराए थे। इसके बाद यह राशि हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed