{"_id":"579a5bfa4f1c1ba40721e01d","slug":"lt-and-ht-lines-underground-in-the-city-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अंडरग्राउंड होगी एलटी व एचटी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अंडरग्राउंड होगी एलटी व एचटी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहरवासियों को अब शीघ्र ही खुले व झूलते विद्युत तारों से निजात मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदाई संस्था ने शहर में एचटी व एलटी विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। गोदाम व कार्यालय के लिए स्थान का चयन कर लिया है। 44 करोड़ रुपये की लागत से कंपनी द्वारा 100 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाएगी।
विद्युत विभाग द्वारा दशकों पूर्व बिछाई गईं 11 हजार केवी की हाइटेंशन व एलटी विद्युत लाइनें अब शहर में दिखाई नहीं देंगी। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक द्वारा आठ माह पूर्व जनपद दौरे के दौरान शहर में अंडरग्राउंड विद्युत लाइन डाले जाने की घोषणा की थी। इसके बाद आगरा प्रबंध निदेशक कार्यालय द्वारा इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया की। मैनपुरी की राज कार्पोरेशन कंपनी को जुलाई के शुरुआत में अंडरग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने का जिम्मा सौंपा। उक्त कार्यदायी संस्था द्वारा विद्युत अधिकारियों के साथ शहर की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेने का कार्य शुरू कर दिया है।
कार्यदाई संस्था द्वारा शहर में बंच केबल बिछाने का कार्य करने वाली पावरटेक कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी संपर्क किया। कंपनी द्वारा शहर में गोदाम व कार्यालय के लिए भी जमीन की तलाश शुरू कर दी है। शासन द्वारा इस कार्य के लिए 44 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। कार्यदाई संस्था शहर में 100 किलोमीटर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड करेगी। इसके लिए 63 केवीए, 100 केवीए, 250 केवीए व 400 केवीए के करीब 40 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में सर्वे कार्य पूरा होने के बाद एक महीने में अंडरग्राउंड केबल की विद्युत सामग्री मंगाकर खुदाई का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य को शुरू करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों का सहयोग लिया जा रहा है।
विद्युत चोरी रुकेगी, लाइन लॉस होगा कम
ललितपुर। एचटी व एलटी लाइन पूरी तरह से भूमिगत होने से शहर में विद्युत चोरी पर पूर्ण रूप से अंकुश लग सकेगा, तो लाइन लॉस भी कम हो जाएगा। अनावश्यक बिजली की बर्बादी पर भी रोक लग सकेगी।
घरों की छतों से हटेगी मौत की हाइटेंशन लाइन
शहर में ही बहुत से मुहल्लों में लोगों के मकानों की छतों के ऊपर से 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन निकलने से हर रोज मौत का खतरा बना रहता है। लेकिन अब हाइटेंशन व एलटी लाइन भूमिगत होने से हर रोज मौत के नीचे बस रहीं जिंदगियों को खतरों से राहत मिल सकेगी और वे चैन की नींद सो सकेंगे।
बार-बार की ट्रिपिंग से मिलेगी निजात
विद्युत सब स्टेशनों पर शहर में आएदिन ओवरलोड व अन्य कारणों से होने वाले फाल्ट के चलते विभिन्न फीडरों की वीसीबी मशीनें दिन में कई बार ट्रिप होने से घंटों बिजली गुल बनी रहती है। एचटी व एलटी विद्युत लाइनें भूमिगत हो जाने से वीसीबी मशीनों के बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिल सकेगी और उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।