फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lover kills girlfriend with stones in jhansi

झांसीः प्रेमी ने प्रेमिका को पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला, साथी गंभीर

Sun, 22 Nov 2020 12:32 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lover kills girlfriend with stones in jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

थाना पाली के अंतर्गत बालाबेहट रोड पर डुंगरिया स्थित गोशाला के पास बालाबेहट से लौट रहे एक प्रेमी ने किसी बात को लेकर अपनी प्रेमिका को पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला। उसे बचाने आए साथी को भी पीटकर घायल कर दिया। साथी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि प्रेमी मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। प्रेमी महिला से 10 साल छोटा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मालथौन निवासी मीरा (50) मालथौन में अपने से 10 साल छोटे अपने प्रेमी माखन नाथ (40) के साथ दो वर्ष से रह रही थी। आठ दिन पहले वह दोनों थाना पाली के ग्राम मामदा में पहुंचे और वहां गांव के ही रतन सिंह (45) पुत्र निर्पत यादव के खेत की रखवाली को लेकर वहीं रहने लगे। शुक्रवार को मीरा अपने प्रेमी के साथ बालाबेहट में अपना कुछ सामान उठाने के लिए जा रही थी, तो रतन सिंह को भी साथ में ले लिया और रतन की ही मोटरसाइकिल से तीनों बालाबेहट चले गए।
विज्ञापन


शाम को जब तीनों लौट रहे थे तो ग्राम डुंगरिया के पास किसी बात पर हुई अनबन को लेकर प्रेमी माखन ने बाइक रोक दी और प्रेमिका मीरा को पत्थरों से पीटने लगा। यह देख जब रतन सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पत्थरों से पीटा। इससे रतन सिंह और मीरा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद प्रेमी माखन मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दोनों को गंभीर अवस्था में घायल पड़े देख राहगीरों ने इसकी जानकारी थाना पाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई, जबकि रतन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहले दो शादियां कर चुकी थी महिला, महिला के हैं पांच लड़के
इस मामले में रतन सिंह ने बताया कि जब वह बालाबेहट से मीरा व माखन के साथ लौट रहा था, तो माखन ने उसके व महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। वहीं, महिला के चचिया ससुर ग्राम मामदा निवासी भैय्यन ने बताया कि रतन ने उसे बताया कि प्रेमी ने मीरा को पत्थरों से पीटकर मारा है, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि रतन सिंह घायल हुआ है।

उन्होंने बताया कि मीरा ने सबसे पहले उसकेे भतीजे सैंदा से करीब 35 वर्ष पहले शादी की थी, जिससे उसके तीन लड़के हैं। उसके भतीजे की मौत के कुछ समय बाद करीब 20 साल पहले मीरा ने ग्राम करमई निवासी लाड़ला से शादी कर ली थी, जिससे उसके दो लड़के हैं। यहां वह करीब 10 साल तक रही। इसके बाद दो साल पहले वह मालथौन निवासी एक व्यक्ति के साथ चली गई थी और अब आठ दिन पहले गांव में उसी व्यक्ति माखन के साथ वापस आकर रतन की खेती की रखवाली करने लगी।


महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली थी, जिसकी जिला अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- श्याम नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी, पाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed