फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lord Parshuram coined by acclamation Talbeht

भगवान परशुराम के जयघोष से गूंजा तालबेहट

Tue, 10 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram coined by acclamation Talbeht
parhsuram jyanti,lalitpur news - फोटो : amar ujala
तालबेहट (ललितपुर)। भगवान परशुराम की जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल युवाओं द्वारा जय परशुराम के गगनभेदी जयकारे लगाकर पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा के बाद हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह परशुराम जयंती के अवसर पर पीरों वाली मढ़िया पर सुंदर कांड, हवन-पूजन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। सायंकाल पांच बजे पीरों वाली मढ़िया से गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकली। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार युवक हाथों में तलवार लिए चल रहे थे। उनके पीछे डीजे के धुनों पर युवा हाथों में तलवार एवं फरसे लिए झूमते व जयकारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन


मौनियों की टोलियों सहित विभिन्न क्षेत्रीय नृत्य पार्टियां नृत्य करती चल रही थी। हाथ ठेलों पर भगवान परशुराम के तैल चित्र रखे थे और सबसे पीछें बग्गी पर सवार भगवान परशुराम के स्वरूप चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा जैन मंदिर तिराहे, सब्जी मंडी से बस स्टैंड, रामलीला मैैदान, पैट्रोल पंप होती हुई पीरों की मढ़िया पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ।


शोभायात्रा निकलते समय राज मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद हुई गोष्ठी में ब्राह्मणों की एकता पर जोर दिया गया। आभार व्यक्त हरीमोहन लिटोरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed