{"_id":"d2b9193158ee3968f6d582587c0b4dfb","slug":"lord-garesha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 28 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। नगर में पिछले 10 दिन से विभिन्न स्थानों पर विराजे विघ्न विनाशक भगवान गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया।
नगर में अनंत चतुर्थी के दिन ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन करने का रिवाज है। इसके तहत सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के स्थल पर हवन पूजन और आरती उतारी गई। इसके बाद ढोल नगाड़ों, गाजे बाजों के साथ गणपति बप्पा मोरिया के नारों के मध्य प्रतिमाओं को मानसरोवर झील, झररघाट, माताटीला बांध आदि स्थानों पर विसर्जित किया गया। इस मौके पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।