फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Long queue of contenders in political parties, waiting for seal of high command

Lalitpur News: राजनीतिक दलों में दावेदारों की लंबी कतार, हाईकमान की मुहर का इंतजार

Fri, 07 Apr 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Long queue of contenders in political parties, waiting for seal of high command
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर अनन्तिम आरक्षण जारी होने के बाद राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव में जीत के लिए पूरी जी जान से जुट गए हैं। भाजपा और सपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी बैठक करके चुनावी रणनीति पर मंथन कर चुके हैं। बसपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस में अभी अंदरखाने तैयारियां चल रही हैं। वहीं हर दल में दावेदारों की लंबी कतार है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में ललितपुर नगर पालिका, नगर पंचायत महरौनी, तालबेहट और पाली में जीत का परचम फहराने के लिए राजनीतिक दल पूरे जोश से जुटे हैं। भाजपा ने चारों सीटों पर कब्जा जमाने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। पिछले दिनों पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके दावेदारों को मजबूती से लड़ाने के लिए कहा था। यहां भी करीब 10 दावेदारों ने पालिका और पंचायत अध्यक्ष पद की टिकट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

उधर, सपा भी बूथ का मजबूत करने पर जोर दे रही है। यहां भी पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा पिछले दिनों बैठक करके पार्टी नेताओं को निर्देश दे चुके हैं। नगर पालिका परिषद और महरौनी सीट महिला होने के चलते सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव भी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा कर चुकी हैं। सपा में भी दावेदारों की लंबी कतार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बसपा में भी प्रत्याशियों के चयन को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में बैठक कर बूथ स्तर पर संगठन की समीक्षा और प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा होगी। वहीं कांग्रेस को अभी भी पार्टी हाईकमान के निर्देश का इंतजार है। पार्टी की बैठक होने के बाद ही चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

निकाय चुनाव के लिए आवेदन जमा हो रहे हैं। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्याशियों के तीन दावेदारों का पैनल लखनऊ भेजा जाएगा। जहां से प्रत्याशी का चयन कर नाम घोषित किया जाएगा।- राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष, भाजपा

पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जल्द चुनाव को लेकर बैठक की जाएगी। जिसमें रणनीति तय होगी। बैठक में प्रांतीय नेता के आने संभावना है। जो दिशा निर्देश मिलेगा। उसी के अनुसार प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार किया जाएगा। - बलवंत सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

निकाय चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा। पार्टी की रणनीति पिछले दिनों हुई बैठक में तय हो गई है। 15 अप्रैल तक दावेदारों के आवेदन जमा कराए जाएंगे। पार्टी नेतृत्व के दिशानिर्देश पर दावेदारों की सूची का पैनल मुख्यालय भेजा जाएगा। - नेपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, सपा।


निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को बैठक हो रही है। इसमें आगे की रणनीति तय होगी। संभावना है कि पहला आवेदन कल पार्टी की बैठक में जमा होगा। पार्टी सभी सीटों पर जिताऊ प्रत्याशी उतारने का प्रयास कर रही है। - दयाराम अहिरवार, जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed