{"_id":"6469264983a937ae150214a9","slug":"lokpal-singh-won-the-post-of-secretary-of-tehsil-bar-association-by-six-votes-lalitpur-news-c-11-1-99391-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तहसील बार संघ के सचिव पद पर लोकपाल सिंह छह मतों से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तहसील बार संघ के सचिव पद पर लोकपाल सिंह छह मतों से विजयी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी। तहसील बार संघ के चुनाव में सचिव पद के लिए शनिवार को हुए मतदान के बाद हुई मतगणना में लोकपाल सिंह छह मतों से विजयी घोषित किए गए। तहसील प्रांगण में चुने गए बार संघ पदाधिकारियों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
तहसील बार संघ के सभागार में एल्डर्स कमेटी की देखरेख में शनिवार को सचिव पद के लिए सुबह 10 से तीन बजे से मतदान हुआ। अपराह्न 3.30 बजे शुरु हुई मतगणना में मजले राजा को 13 मत, नंदकिशोर पाल 57 मत और लोकपाल सिंह को 63 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने लोकपाल सिंह को छह मतों से विजयी घोषित कर दिया।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रेम नारायण सोनी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर श्याम बिहारी तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रईस अहमद सिद्दकी, कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश सिंह लोधी, पुस्तकालय सचिव पद पर कृष्ण प्रताप सिंह का एक-एक नामांकन होने पर इन्हें निर्विरोध विजयी घोषित करते हुए विजयी प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर कमेटी के सदस्य अर्जुन लाल साहू, अभिनंदन जैन, जगदीश सिंह कुशवाहा, ज्ञान सिंह मौजूद रहे।