फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lock down over, people negligence

लॉक डाउन खत्म होते ही लोग हुए निडर

Thu, 17 Jun 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
lock down over, people negligence
महरौनी (ललितपुर)। कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण में आने से लोगों ने जहां राहत की सांस ली है, वहीं लॉक डाउन खत्म होते ही बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। बाजारों में आने वाले लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही बिना मास्क के बेखौफ होकर बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कोरोना अब न बढ़ पाए, इसकी भी चिंता लोगों को सता रही है। बुद्धजीवियों ने बाजार आने वाले ग्राहकों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में कोरोना सैंपल लेकर जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र में लॉक डाउन खत्म होते ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। तहसील परिसर में दिन भर लोगों की भारी भीड़ जमा रहती है। यहां आने वाले पुरुषों और महिलाओं को जैसे अब कोरोना का खतरा न रह गया हो, सभी बस अपने अपने काम निपटाने में ही व्यस्त हैं।
विज्ञापन

सोमवार के दिन महरौनी नगर का हाट साप्ताहिक बाजार लगता है, बाजार में खरीदारी करने के लिए पुरुष और महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और सप्ताह भर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी करते हैं। कोरोना काल चल रहा है, कोरोना को लोग भूल गए हैं और सावधानी भी नहीं बरत रहे हैं। लोग निडर होकर भीड़ का हिस्सा बन गये है। लोग बाजार में न तो शोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुुद्धि जीवी वर्ग को उमड़ती भीड़ देख कर तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। कुछ लोगों का कहना है कि बाजार में आने वाले लोगों की कोरोना जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित होना चाहिए।

बाजार में आने वाले पुरुष व महिलाओं की कोबिड जांच होना चाहिए, जिससे भविष्य में कोरोना न फैल पाये। सभी को कोविड-19 से बचने के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए।
- शिवा सिंह तोमर, मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा, महरौनी।
बाजार व तहसील में आने वाले लोग ने सावधानी बरतना बंद कर दिया है जो चिंता विषय है। लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए और हमेशा मास्क लगाना चाहिए।
- पवन कुमार भौंड़ेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed