{"_id":"68eeac21d3a4ce69200f9451","slug":"lnt-drivers-body-found-hanging-from-a-tree-after-returning-home-for-dussehra-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-144413-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दशहरा पर घर आए एलएनटी चालक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दशहरा पर घर आए एलएनटी चालक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
- परिजनों ने कहा - अज्ञात कारण से की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम सेमरा भागनगर निवासी सोनू (22) का शव मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक खेत में लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। वह पेशे से एलएनटी मशीन का चालक था और इंदौर में रहता था। दशहरा त्योहार पर वह घर आया था। परिजनों ने अज्ञात के कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के रिश्तेदार ग्राम डंगराना निवासी चंदन सिंह के मुताबिक दशहरा पर सोनू घर आया था। सोमवार की रात को उसने परिजनों संग खाना खाया और कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण गांव के पास की सड़क से होकर गुजर रहे थे। तभी उन्हें यहां एक खेत में लगे गुरार के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर साेनू का शव लटकता मिला। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात परिजनों ने कही। मृतक सोनू तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।