फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   List of hospitals and ambulances is getting ready

Lalitpur News: अस्पतालों और एंबुलेंस की सूची हो रही तैयार

Tue, 13 Aug 2024 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
List of hospitals and ambulances is getting ready
ललितपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और घायलों को तत्काल इलाज मिल सके, इसके लिए यातायात पुलिस ने जिले की सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के नंबर, नाम और एंबुलेंस चालकों के मोबाइल नंबरों की सूची तैयार की जा रही है। पहले दिन यातायात पुलिस ने शहर में अभियान की शुरूआत की। इस अभियान को कस्बा, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने यातायात पुलिस टीम ने गोल्डन आवर में घायल को तत्काल इलाज उपलब्ध मिल सके, इसके लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रांतीय राजमार्ग के पास स्थित सरकारी, निजी ट्रामा सेंटर, सरकारी, निजी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में चल रही सरकारी, निजी एंबुलेंस, एनएचआई एंबुलेंस की सूची एवं उनके चालकों के नाम और संपर्क सूत्र अंकित किए जाएंगे। पहले दिन यातायात पुलिस ने शहर में इस पहल की शुरूआत की, जिसमें सरकारी और निजी अस्पतालों, नर्सिंगहोम, एंबुलेंस के बारे में जानकारी एकत्रित करते हुए सूची बनाई। इस दौरान यातायात में तैनात सभी पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। यातायात प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ये सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


139 वाहनों के किए चालान
यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर यातायात नियमों को लेकर जागरूकता और जांच अभियान चलाया। इसमें वाहन चालकों व वाहन स्वामियों से 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने देने, कार चलाते समय सीट बेल्ट और बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग सहित यातायात नियमों का पालन करने की बात कही गई। चेकिंग अभियान में 139 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed