{"_id":"65ca7e68d746130f660df836","slug":"link-roads-of-six-villages-will-be-built-with-rs-147-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-110242-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 1.47 करोड़ से बनेंगे छह गांवों के संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 1.47 करोड़ से बनेंगे छह गांवों के संपर्क मार्ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जल्द ही तीन ब्लॉक के छह गांवों के संपर्क मार्गों के दिन बहुरेंगे। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी है। विभाग ने निर्माण की तैयारी शुरू कर दी हैं। निविदा प्रक्रिया चल रही है।
कई गांवों के संपर्क मार्गों की हालत खराब है। कुछ सड़कों पर डामर नजर तक नहीं आ रहा है। ऐसे में इन मार्गों पर चलना मुश्किल है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग ने प्रस्ताव भेजे थे, जिन्हें शासन ने मंजूरी देते हुए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। सड़कों की मरम्मत होने के बाद आवाजाही सुगम हो जाएगी।
-- -
इन सड़कों की होगी मरम्मत
- ग्राम गिरार दानशा संपर्क मार्ग
- भडोला संपर्क मार्ग
- गिरार-कारीटोरन संपर्क मार्ग
- सीरोन-लिधौरा संपर्क मार्ग
- बानपुर कैलगुवां मार्ग में पुराधनकुआं संपर्क मार्ग
- महरौनी नाराहट रोड में झरावटा संपर्क मार्ग
-- -
तीन ब्लॉकों के छह गांवों के संपर्क मार्गों का मरम्मतीकरण किया जाना है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा।
- वीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड