फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lightning fell on a teenager who went to take grass on the farm with mother, died

मां के साथ खेत पर घास लेने गई किशोरी पर गिरी बिजली, मौत

Sat, 08 Jan 2022 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lightning fell on a teenager who went to take grass on the farm with mother, died
ललितपुर। थाना मडावरा के अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में मां के साथ खेत पर घास काटने गई किशोरी की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम मानिकपुर निवासी अभिलाषा (17) पुत्री कोमल सिंह बृहस्पतिवार को शाम चार बजे मां कमलारानी के साथ जानवरों के लिए घास काटने गई थी। उसी समय हल्की बारिश हुई और अचानक बिजली गिर गई। इससे अभिलाषा की मौके पर ही मौत हो गई। मां कमलारानी अचेत हो गई। परिजन आनन-फानन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाए, जहां उपचार के बाद मां की हालत ठीक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि अभिलाषा तीन बहन व दो भाइयों में छोटी थी। वह कक्षा 12 वीं में पढ़ रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed