{"_id":"5f4006ca8ebc3e3cfe1a9dd9","slug":"light-cut-people-disturb-lalitpur-news-jhs1743547147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं फाल्ट तो कहीं बकाए के चलते बिजली गुल, बारिश के मौसम में अंधेरे और गर्मी में हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं फाल्ट तो कहीं बकाए के चलते बिजली गुल, बारिश के मौसम में अंधेरे और गर्मी में हैं लोग
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में बारिश के मौसम में आए दिन फाल्ट होने के कारण बार क्षेत्र के चार गांवों में े बिजली आपूर्ति ठप है। ग्राम देवरान में सत्तर फीसदी तक बकाया होने पर बिजली विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी, हालांकि बाद में चार दिन बाद गांव की आपूर्ति सुचारु कर दी गई। वहीं, बिरधा सब स्टेशन के ग्राम बैरवारा में भी चार दिन से बिजली फाल्ट के कारण अंधेरा पसरा हुआ है। वहीं, जखौरा क्षेत्र में अन्य जगह भी फाल्ट होने के कारण तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बारिश के मौसम में हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कुछ ही घंटे मिल पा रही है। रौंड़ा 132 केवी सब स्टेशन से जखौरा जाने वाली 33 केवी लाइन में बीते तीन दिन पूर्व बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे फाल्ट आ गया। जिसके बाद विद्युत विभाग के अवर अभियंता डीडी सोलंकी के नेतृत्व में विद्युत टीम द्वारा पेट्रोलिंग करते हुए दूसरे दिन बृहस्पतिवार की शाम तक मनगुंवा गांव के पास 33 केवी लाइन में इंसुलेटर व अन्य विद्युत फाल्ट का पता लगाया।
पूरी लाइन में चार से पांच-पांच किलोमीटर के अंतराल पर करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर इंसुलेटर या अन्य जंपर आदि टूटने के फाल्ट मिले। शुक्रवार को दोपहर में पूरी लाइन के फाल्ट को ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। वहीं, बार क्षेत्र के ग्राम देवरान में पांच दिन पहले गांव की बिजली ट्रांसफार्मर से काट दी गई। बताया गया कि यहां गांव में सत्तर फीसदी से अधिक ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल का बकाया नहीं चुकाया। हालांकि बाद में बिल भरने वाले
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की मांग के बाद किसी प्रकार विभाग द्वारा चार दिन बाद बृहस्पतिवार की शाम को गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु की। इसी प्रकार बार क्षेत्र के आगे ग्राम कारीटोरन, इमलिया, बरखिरिया एवं खजरा में दो सप्ताह से फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति की परेशानी चल रही है। इससे ग्रामीणों को बारिश के मौसम में रात के समय सांप, बिच्छू निकलने के चलते खतरा बना रहता है। ग्राम कारीटोरन के आनंद गोस्वामी, रामकिशोर, मुलू, खिन्नाम, अनुराग विश्वकर्मा, नितिन पाराशर, सुमित पाराशर, राजेंद्र, विंद्रान, रामचरन, रोहित कुमार, अविनाश पाठक, मुलायम सिंह, पर्वत, प्रीतम अहिरवार ने बिजली विभाग के अधिकारियों से गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की है।