फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Life Vision and National Cricket Academy reached the finals

Lalitpur News: लाइफ विजन व नेशनल क्रिकेट एकेडमी फाइनल में पहुंची

Thu, 14 Aug 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Life Vision and National Cricket Academy reached the finals
ललितपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक (अंडर-18) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लाइफ विजन एकेडमी और नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश पा लिया।
विज्ञापन

पहला सेमी फाइनल मैच लाइफ विजन एकेडमी और केंद्रीय विद्यालय संगठन के बीच खेला गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 91 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में लाइफ विजन एकेडमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 92 रन बनाकर फाइनल मैच में प्रवेश पा लिया। सर्वाधिक लाइफ विजन एकेडमी से 28 रन ऋषि ने और सर्वाधिक तीन विकेट देव तिवारी केंद्रीय विद्यालय संगठन ने लिए।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच नेशनल क्रिकेट एकेडमी और एसडीएस (हिंदी मीडियम) के मध्य खेला गया। नेशनल क्रिकेट एकेडमी टीम ने 86 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में एसडीएस (हिंदी मीडियम) की टीम मात्र 49 रन पर ढेर हो गई। मैच में सर्वाधिक 43 रन आदित्य नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने व 03-03 विकेट शबान व मोहित नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने लिया। मैच के निर्णायक संकेत कुशवाहा, पवन, शिवम, युवराज, अजहरूद्दीन रहे। फाइनल मैच आज 14 अगस्त को लाइफ विजन एकेडमी व नेशनल क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला जाएगा। इस अवसर पर एथलेटिक्स रविंद्र कुमार, तीरंदाजी प्रशिक्षक अंकुर सहरावत, लक्ष्मण,मनोज, प्रिंस, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed