फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Life has no value without values

Lalitpur News: संस्कारों के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं

Sun, 23 Mar 2025 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Life has no value without values
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। ग्राम किसरदा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास पंडित रमाकांत द्विवेदी ने ध्रुव चरित्र और शिव-पार्वती विवाह की कथा का वर्णन किया।
कथाव्यास ने कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र, सृष्टि की रचना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति में अधिक से अधिक समय देना चाहिए। कथाव्यास ने शिव-पार्वती विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि विवाह एक पवित्र संस्कार है, लेकिन आधुनिक समय में लोग संस्कारों से दूर भाग रहे हैं। जैसे जीव के बिना शरीर निरर्थक होता है, ऐसे ही संस्कारों के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं होता।
विज्ञापन

भक्ति में दिखावा नहीं होना चाहिए। माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए तीन हजार सालों तक तपस्या की। इसके बाद भगवान शिव का विवाह पार्वती के साथ हुआ था। भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूपों के विवाह के दौरान श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। मुख्य यजमान श्यामा और देवीसिंह ने विवाह की रस्म पूरी कर महाआरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed