फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Letter found from a young man found on the side of the highway, it was written - brother-in-law will be responsible if the incident happens

Lalitpur News: हाईवे किनारे मिले युवक से मिला पत्र, लिखा था-घटना होने पर जीजा होंगे जिम्मेदार

Wed, 14 Aug 2024 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Letter found from a young man found on the side of the highway, it was written - brother-in-law will be responsible if the incident happens
ललितपुर। कस्बा बांसी में हाथ-पैर बंधा मिला युवक अपनी बहन को लेने थाना बार के ग्राम सेमरा डांग जाने के लिए घर से निकला था। उसकी जेब से एक पत्र मिला, जिसमें घटना होने पर अपने जीजा को जिम्मेदार ठहराया। पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

12 अगस्त की देर शाम कस्बा बांसी में गडिया हाईवे पुल के नीचे झाड़ियों में झांसी के थाना बबीना अंतर्गत हीरापुर गांव निवासी धर्मसिंह पुत्र राम स्वरूप मिला था। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। पुलिस ने रस्सी को काटा और अस्पताल में भर्ती कराया। धर्मसिंह की जेब से एक प्रार्थना पत्र मिला। इसमें लिखा था कि वह 12 अगस्त को रक्षाबंधन पर अपनी बहन को लेने उसकी ससुराल थाना बार के ग्राम मथुराडांग जा रहा है। बहन की ससुराल में फोन करके बताया कि वह अपनी बहन को लेने आ रहा है। बहन की ससुर ने ले जाने की हामी भरते हुए आने की बात कही। जबकि, जीजा ने उससे कहा कि वह कहीं दिखा तो हाथ-पैर तोड़ देगा। यहां मत आना। पत्र में आगे लिखा है कि वह अपनी बहन को लेने जीजा के घर जा रहा है। इस दौरान उसके साथ कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार जीजा होगा। पुलिस पत्र के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस इस पूरी घटना को पूर्व नियोजित बता रही है। वहीं, सीओ सदर जिला अस्पताल पहुंचे। धर्मसिंह ने बताया कि वह 12 अगस्त को बबीना के पास पेट्रोल पंप पर था। यहां दो बाइक पर सवार तीन लोग आए, जो मुंह ढंके थे। तीनों युवक उसे पकड़कर बाइक पर ले आए और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उसे बांसी के पास हाईवे से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


ये सवाल उठ रहे
- धर्मसिंह के हाथ-पैर बांधकर हाईवे के ऊपर से नीचे फेंका गया तो धर्मसिंह के शरीर में कोई चोट या खरोंच क्यों नहीं आई।
- झाड़ियों के रास्ते नीचे आने पर कपड़ों या पीठ पर टंगे काले बैग में एक पत्ता तक नहीं लगा था।
- हाईवे के ऊपर से नीचे आने के दौरान वहां की झाड़ियों में कोई घिसटने का निशान नहीं मिले।

जीजा के खिलाफ दिया था बार थाने में प्रार्थना पत्र, मां ने बताया था शराबी
धर्मसिंह ने एक अगस्त को थाना बार पुलिस को अपने मथुराडांग निवासी जीजा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। धर्मसिंह की मां अपनी पुत्री की ससुराल मथुराडांग में रहती थी और वह थाना पहुंच गई थी। यहां लिखित में बताया था कि उसका पुत्र धर्मसिंह शराब पीने का आदी है और उससे मारपीट करता है। अकारण थानों पर अपने जीजा के खिलाफ प्रार्थना पत्र देता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। - अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed