फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Let us unite to remove social evils: Jain

सामाजिक कुरीतियां दूर करने के लिए हों एकजुट: जैन

Thu, 18 Apr 2024 03:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Let us unite to remove social evils: Jain
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने समाज में जागरूकता के लिए निर्धन वर्ग में सहयोग एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुटता का आह्वान किया। कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने की अपील की। वह बुधवार को जैन बड़ा मंदिर सभागार में आयोजित क्षेत्रीय अधिवेशन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जैन मिलन महावीर स्वामी का 2550वां निर्वाणोत्सव उत्साह के साथ मना रही है। जैन मिलन की प्रत्येक शाखा अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित कर महावीर स्वामी के सिद्धांतों को जनजन तक पहुंचाएगी। वीर वीरांगनाओं ने मिलन गीत एवं महावीर प्रार्थना की। क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने स्वागत उदबोधन किया। क्षेत्रीय मंत्री श्रेयांस जैन ने वार्षिक प्रगति आख्या व कोषाध्यक्ष रमेश चंद जैन ने आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष सरला जैन, अशोक जैन, अनिल जैन अंचल, आकाश जैन ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित करने पर बल दिया। पूरी साल अच्छा काम करने वाली शाखाओं में जैन मिलन मुख्य शाखा झांसी, साधु औषधि शाखा टीकमगढ़, चंदप्रभु शाखा डोढ़ाघाट, सिविल लाइन शाखा, मुख्य शाखा,आदर्श शाखा, साधुसेवा शाखा आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

-------
ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
प्रभात जैन, सुरेश बाबू जैन, महेंद्र जैन, डॉ. विनय जैन झांसी, इंजी. नेमिचंद जैन, जिनेंद्र जैन, अजय बरया, श्रीपाल नुना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed