फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Let alone development work, even the sanitation system has collapsed, and the road is in a dilapidated state.

Lalitpur News: विकास कार्य तो दूर, सफाई व्यवस्था तक ध्वस्त, खस्ताहाल पड़ी सड़क

Fri, 26 Jun 2026 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Let alone development work, even the sanitation system has collapsed, and the road is in a dilapidated state.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बानपुर/ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत बानपुर में विकास तो दूर सफाई व्यवस्था तक ध्वस्त पड़ी हुई है। गलियों में कचरा भरा पड़ा हुआ है। नालियों में कचरा व सिल्ट जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे सड़कों पर दूषित पानी बह रहा है। ऐसे में सुरक्षित निकलना तक मुश्किल हो गया है। दूषित दुर्गंध उठ रही है। यह हाल आबादी ही नहीं धार्मिक स्थलों वाले मार्ग तक का बना हुआ है। लोगों को बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। कचरा निस्तारण के लिए बना आरआरसी शोपीस बना हुआ है।
---
शोपीस बना आरआरसी
ग्राम पंचायत में कचरा निस्तारण के लिए आरआरसी बनाया गया है। शुरूआत में तो ग्राम पंचायत से कचरा आरआरसी तक पहुंचा। लेकिन, वर्तमान में कचरा का उठान तो दूर कलेक्शन तक नहीं किया जा रहा है। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

---
सड़कें पड़ी खस्ताहाल
ग्राम पंचायत में नमामि गंगे पेयजल परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए सड़कों की खोदाई की गई, लेकिन पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। इससे कई मार्गों में वाहन तो दूर पैदल निकासी तक मुश्किल हो रही है। आए दिन बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गलियों में हैं पत्थर (खडंजा)
कस्बा बानपुर में कुछ गलियों में अब तक सड़क नहीं डाली गई है। पत्थर (खडंजा) ही रास्ते में पड़ा हुआ है। यह हाल पंचायत भवन से किले मैदान की ओर जाने वाले मार्ग का बना हुआ है। कई जगह तो यह ऊबड़-खाबड़ हो गए हैं। इससे दो पहिया वाहन चालक भी अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। इसके बाद भी अब तक न तो सीसी और नही पेवर ब्रिक्स बिछाए गए हैं।
---
एक नजर में ग्राम पंचायत
ब्लॉक - बार
ग्राम पंचायत - बानपुर
गांव - बानपुर, हसरियन, खिरिया
आबादी - 18 हजार
मतदाता - 10 हजार
सफाईकर्मी - 03
---
फोटो- 19
कैप्सन- प्रमोद कुमार
घर के सामने पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। लेकिन, सड़क की मरम्मत नहीं की गई है।
प्रमोद कुमार
---

फोटो- 20

कैप्सन- विजय यादव
ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था खराब है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे निकलना तक दुश्वार है।
- विजय यादव
---
ग्राम पंचायत में तीन सफाई कर्मचारी हैं। इससे ठीक से सफाई नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की गई है।
- काशीराम रजक, प्रधान, बानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed