फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Leopard trapped in Devgarh forest area, team called from Kanpur for rescue

Lalitpur News: देवगढ़ वन क्षेत्र में फंदे में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू के लिए बुलाई कानपुर से टीम

Sat, 13 Jan 2024 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in Devgarh forest area, team called from Kanpur for rescue
विभागीय अधिकारी खेतों की तारबाड़ी में फंसा हुआ बता रहे तेदुएं को, देर रात तक चला रेस्क्यू अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। देवगढ़ वन क्षेत्र के समीप एक तेंदुआ शिकारी के फंदे में फंसकर घायल हो गया, जिससे वह ग्राम गढ़ौली के समीप आकर खेत की झाड़ियों में फंस गया। पहले तो लोगों को लगा कि वह तारवाड़ी में फंस गया, लेकिन इसके बाद वह जब एक स्थान से दूसरे स्थान पर दहाड़ता हुआ गया, तो उसके पैर में लोगों ने शिकारी फंदा फंसा हुआ देखा, जिससे वह चोटिल हो गया था। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। तेंदुआ को रेस्क्यू करने के कानपुर वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम बुलाई गई है। हालांकि तेंदुआ किस तरह घायल हुआ, इसके विषय में अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
देवगढ़ वन क्षेत्र में अक्सर तेंदुआ विचरण करते रहते हैं। कुछ माह पूर्व आसपास के इलाकों में जानवरों को उन्होंने निशाना बनाया था। इसके बाद वन विभाग ने दिन रात वहां गश्त की। साथ ही आसपास के जंगली इलाकों में शोर कर तेंदुआ को घने जंगलों में भगा दिया था। शुक्रवार को तेंदुए की दहाड़ने की आवाज जब गांव वालों ने सुनी, तो उनका दिल दहल गया। वह झु्ंड बनाकर जंगल की ओर आवाज की दिशा में जाने लगे, तभी उन्हें झाड़ियों में दर्द से दहाड़ता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह अपनी टीम सहित पहुंच गए। दहाड़ सुनकर कोई भी तेंदुआ के आसपास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कानपुर से टीम बुलाई गई है। विभागीय अधिकारी तेंदुए की पिछले हिस्से में तार फंदा फंसा होने की बात कह रहे हैं। खबर लिखे जाने तक कानपुर टीम रेस्क्यू के लिए नहीं पहुंची थी। टीम के यहां देर रात तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

--------------
गौना रेंज में शिकारी के फंदे में फंसकर मर चुका है कुछ माह पूर्व एक तेंदुआ
गौना रेंज के ग्राम महौली के जंगलाें में विगत वर्ष फरवरी माह में चार माह का एक तेंदुआ शिकारी के बनाए फंदे में फंस कर मर गया था। जंगली जानवरों को फंसाने के लिए यह फंदा बनाया गया था। तेंदुआ की मौत के बाद वन विभाग की शिकारियों की रोकथाम के लिए किए गए दावों की पोल खुल गई थी। ऐसा ही कुछ इस प्रकरण में भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
देवगढ़ वन क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली में तेंदुआ के होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा कि वह तारों के बीच फंसा हुआ है। वह दर्द से दहाड़ रहा है। आसपास पुलिस व वनकर्मियों को लगाया गया है, जिससे ग्रामीण व अन्य कोई उसके आसपास न जा सके। कानपुर से टीम को बुलाया गया है। वह बेहोश कर उसको फंदे से बाहर निकालकर उसके चोटों का जायजा लेगी, इसके बाद ही बताया जा सकता है कि वह किस तरह के तारों में फंसा हुआ है।
गौतम सिंह प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed