फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lekhpal went to the village and took stock of the submerged area

लेखपाल ने गांव जाकर डूब क्षेत्र का लिया जायजा, एसडीएम को देंगे रिपोर्ट

Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal went to the village and took stock of the submerged area
बांसी (ललितपुर)। तालाब में पानी निकासी न होने से फसल डूबने की खबर पर शुक्रवार को लेखपाल रामकुमार रजक ने मौके पर जाकर जायजा लिया। लेखपाल ने किसानों को आश्वस्त किया कि वह अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे। इसके बाद जो आदेश मिलेगा उसी के अनुसार पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कस्बा के मन तालाब के रकवा से 50 एकड़ और बड़ा तालाब के निर्धारित रकवा से 150 एकड़ से अधिक भूमि पर वर्तमान में जलभराव है, जिससे सैकड़ों किसान प्रभावित हैं। किसान इसी भूभाग में रबी की फसल पर पूरी तरह निर्भर हैं। किसान चिंतित है कि समय रहते पानी निकासी नहीं की गई तो खेत सूखेंगे नहीं और फसल के लिए खेतों की जुताई नहीं हो सकेगी, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने 19 सितंबर के अंक में तालाब में पानी निकासी न होने से फसल डूबी शीर्षक से प्रकाशित किया था। समाचार में तालाब की सीमा से अधिक जल भराव में फसल डूबी होने और जलभराव के कारण रबी की फसल बुवाई की चिंता देखते हुए पानी निकासी की मांग की गई थी। 30 सितंबर को अमर उजाला में फसल बीमा क्लेम के लिए भटक रहे किसान शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर चेते तहसील प्रशासन ने शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच कराई। जलभराव से किसान रामलला गोस्वामी, इमरत कुशवाहा, कोमल कुशवाहा, महेश कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, सूके कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा, हरीसिंह कुशवाहा आदि ने लेखपाल को नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed