{"_id":"674e04fc2bd4cd48e30e7624","slug":"lekhpal-reached-the-residence-of-the-elderly-woman-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-125113-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बुजुर्ग महिला के आवास पर पहुंचे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बुजुर्ग महिला के आवास पर पहुंचे लेखपाल
Tue, 03 Dec 2024 12:35 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
फूला सहरिया के पास पहुंचे ग्राम प्रधान व लेखपाल । संवाद
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया आश्वासन
जाखलोंन-ललितपुर। ग्राम धौर्रा में सहरिया जाति के वृद्ध महिला फूला सहरिया के पास जिला प्रशासन के आदेश पर लेखपाल निवास पर पहुंचे, उन्होंने वहां पर पहुंचकर उसकी पारिवारिक स्थिति का जायजा लिया। अमर उजाला में प्रकाशित समाचार के बाद राजस्व विभाग भी हरकत में आया है।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत धौर्रा में एक बुजुर्ग महिला फूला सहरिया निवास करती हैं, उनके दो पुत्रों की मौत हो जाने के वह अपने पोते व पोतियों का लकड़ी बीनकर भरण पोषण कर रही हैं। उनके पास न तो सरकारी खाद्यान्न लेने के लिए राशन कार्ड है, न ही अनाथ बच्चों को अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है। इस खबर के प्रकाशन के बाद सरकारी अमला हरकत में आया। वृद्धा के घर पर लेखपाल घुमन सिंह यादव, ग्राम प्रधान धीरज सिंह पहुंचे, उन्होंने जल्द ही सभी सरकारी योजनाओं से उसके पिरवार का संतृप्त करने का आश्वासन दिया। संवाद