{"_id":"5f6b9d768ebc3ed8f17336f6","slug":"lekhpal-bank-maneger-and-legal-adviser-booked-lalitpur-news-jhs176985581","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल, बैंक मैनेजर, बैंक लीगल एडवाइजर समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल, बैंक मैनेजर, बैंक लीगल एडवाइजर समेत चार पर मुकदमा दर्ज
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
court scale
- फोटो : court scale
Link Copied
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की राशि जमा करके जमीन बंधक मुक्त कराने के बाद फिर से फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लेखपाल, बैंक मैनेजर, बैंक के लीगल एडवाइजर समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना निवासी बालकदास पुत्र जानकी कुशवाहा ने सीजेएम न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 मार्च 2018 को उसने ग्राम खड़ेरा निवासी हरसिंह पुत्र पल्टू कुशवाहा से रजिस्टर्ड बैनामा कराया था। उसने 0.422 हेक्टेयर जमीन ग्राम भैंसाई में क्रय की थी। उक्त आराजी हरसिंह की पूर्व से प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा मिर्चवारा से 35 हजार रुपये में बंधक थी। उसने आराजी के संबंध में 35 हजार की संपूर्ण राशि 21 अक्टूबर 2019 को जमा किया था और जमीन के दाखिल खारिज के संबंध में चकबंदी न्यायालय में आवेदन किया। लेकिन पूर्व लेखपाल हरीसिंह ने विक्रेता हरसिंह से मिलकर उसके दाखिल-खारिज को हीलाहवाली करते हुए बैंक कर्मचारी व मैनेजर से मिलकर षडयंत्र करके उसके साथ धोखाधड़ी करके 20 सितंबर 2019 को 63 हजार का उसी आराजी पर दोबारा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया। उक्त लेखपाल उसे दाखिल खारिज का आश्वासन देता रहा, लेकिन कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उक्त मामले में आरोपी ब्रांच मैनेजर, लीगल एडवाइजर, लेखपाल भैंसाई हरीसिंह एवं विक्रेता हरसिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।