फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Leave the disclosure far away, even after months the dead could not be identified

Lalitpur News: खुलासा तो दूर महीनों बाद भी मृतकों की नहीं हो सकी पहचान

Mon, 04 Aug 2025 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leave the disclosure far away, even after months the dead could not be identified
ललितपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित दो हत्याकांड में पुलिस को अब तक मुंह की खानी पड़ी है। इन वारदात को घटित हुए महीनों हो गए, लेकिन पुलिस मामले का खुलासा करना तो दूर इनकी पहचान तक नहीं कर पाई। इन लोगों की हत्या के पीछे क्या राज है, इन सभी सवालों को लेकर पुलिस अब भी उलझी हुई है।
विज्ञापन

केस - एक
महिला की न पहचान हुई न पकड़े गए हत्यारे
16 जनवरी को थाना जखौरा के ग्राम आलापुर के जंगल में पहाड़ी पर 25 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिला था। शव करीब 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। उसके सिर पर पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने अज्ञात पर केस भी दर्ज किया था। महिला कौन थी, कहां से आई और उसके साथ क्या हुआ था, इसकी जांच में पुलिस जुटी थी। महिला का रंग काला था, वह लाल रंग की साड़ी, हल्के नीले रंग का स्वेटर, हाथों में नए दिखने वाले कंगन व चूड़ी, गले में काली-लाल रंग की माला, पैरों में सफेद धातु की मोटी पायल पहने हुए थी। पुलिस टीमों ने महिला की पहचान के प्रयास किए थे। लेकिन, आठ माह गुजर जाने के बाद अभी तक न तो पुलिस शिनाख्त करा पाई है और न ही यह तथ्य जान पाई है कि महिला की हत्या किसने और किन कारणों से की थी।
विज्ञापन

-------
केस - दो
मालगोदाम के पास मिली लाश की नहीं हो पाई पहचान
दो जून को कोतवाली सदर अंतर्गत नईबस्ती चौकी क्षेत्र में मालगोदाम के पास सुनसान इलाके में करीब 25 वर्षीय युवक का रक्तरंजित अवस्था में शव पड़ा मिला था। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था। जमीन पर खून बिखरा पड़ा था। सिर के नीचे दो हवाई चप्पल रखी हुई मिली थी। इस घटना को गुजरे दो माह से अधिक का समय बीत चुका, लेकिन पुलिस इसकी शिनाख्त करवाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed