फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Learning by doing lab will be built in council schools

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में बनेगी लर्निंग बाय डूइंग लैब

Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Learning by doing lab will be built in council schools

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के बच्चे अब पढ़ाई के साथ अब लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्रा टेलीस्कोप, एलईडी टार्च, सोलर कुकर आदि बनाना सीखेंगे। इसके लिए विद्यालयों में लैब बनाई जाएगी। यह लैब अत्याधुनिक संसाधनों से लैस रहेगी।



जिले में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय है। इनमें करीब 1.71 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले। इसके लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अब अत्याधुनिक संसाधानों से युक्त लैब स्थापित की जाएगी। योजना के तहत विद्यालयों में लैब स्थापित करने व आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए प्रति विद्यालय धनराशि भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार लर्निंग बाई डूइंग लैब के लिए जिले के चौदह विद्यालयों को प्रथम चरण में चयनित किया गया है। इस लैब में छात्र- छात्रा टेलीस्कोप, एलईडी टार्च, सोलर कूकर बनाना सीखेंगे। साथ ही इस लैब में बच्चों को तेल का दीपक बनाना, मिट्टी व पानी परीक्षण, गुड व मूंगफली की चिक्की, तिल गुड के लड्डू, मोबाइल प्रोजेक्टर बनाना, मॉडल बनाना, डस्टर बनाना, प्लास्टिक बोतल में पौधे लगाकर किचेन गार्डन तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों पर विद्यालयों में लैब स्थापित की जाएगी। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक चीजों के जरिए करके सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed