{"_id":"64da838f00efccb6c30cfcaf","slug":"lawyer-said-messing-with-the-security-of-advocates-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-2334-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वकील बोले - अधिवक्ताओं की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वकील बोले - अधिवक्ताओं की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़
Tue, 15 Aug 2023 01:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/तालबेहट/महरौनी। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जिले के वकील सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं को सरकार गंभीरता से ले।
आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही प्रदेश में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट भी जल्द लागू किया जाए। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री महेंद्र जैन, भगवत कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान सहित अनेकों वकील मौजूद रहे।
तालबेहट तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में बार संघ के अध्यक्ष जहेंद्र सिंह, महामंत्री कृपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष धनीराम रजक, रामगोपाल झा, आशुतोष यादव, राजेश अहिरवार, हरीराम श्रीवास, मनोज संज्ञा, भास्कर मिश्रा, रामरतन कुशवाहा आदि प्रमुख रहे। इसी प्रकार महरौनी में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिमन्यु कुमार को दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी तिवारी, महामंत्री लोकपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष राकेश विहारी वैद्य, रामपाल सिंह, अजय पांडेय, मोहम्मद अलीम आदि मौजूद रहे।