फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Law students trained in cybercrime prevention.

Lalitpur News: विधि छात्र-छात्राओं को दिया साइबर अपराध से बचाव का प्रशिक्षण

Wed, 24 Jun 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Law students trained in cybercrime prevention.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायालय परिसर में आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम में विधि छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और कानून विषय पर न्यायिक अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया और उनके सवालों का जवाब भी दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित हो रहे समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सुबह दस बजे न्यायालय सभागार में विधि छात्र-छात्राओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कानून, साइबर अपराधों की प्रकृति, उनसे बचाव के उपायों और वर्तमान कानूनी प्रावधानों के संबंध में व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने विधि छात्र-छात्राओं को अपराधों की बढ़ती प्रवृत्तियों, उनके सामाजिक प्रभाव, अपराधों की रोकथाम एवं विभिन्न विधिक प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। वहीं अपराध शाखा के निरीक्षक जनार्दन यादव ने विधि छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा, साइबर कानून एवं अपराध नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान की। एलएडीसी चीफ वैभव कुमार ने ओटीपी एवं पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed