फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Land matter run on bullet six people again FIR

जमीनी विवाद में चली गोलियां, छह पर मुकदमा दर्ज

Sat, 02 May 2020 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Land matter run on bullet six people again FIR
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाचौनी में जमीन के विवाद में बीती रात दो पक्षों में विवाद बढ़ जाने से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, इससे गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। एक पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों का जमीन का मामला पहले से ही न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पाचौनी निवासी रामकंकन पुत्र स्व.भैयालाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते एक मई को रात में वह अपने भाई महादेव प्रसाद पुत्र महेंद्र कुमार, नीरज, बृजकिशोर अजीत, रामभरत के साथ बैठक कर घर की बातें कर रहे थे। इसी दौरान गांव के अर्जुन सिंह, रानू राजा पुत्रगण हाकिम सिंह, विक्की राजा, राजा साहब पुत्रगण छत्रसाल सिंह, रविंद्र सिंह पुत्र रामराजा एवं चाली राजा आदि लोग उनके दरवाजे पर आए। इन लोगों से उनका जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। सभी लोग देशी असलहे लिए थे और बोले जो जमीन के ठेके की बात हुई थी, हम नहीं देंगे। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान उन लोगों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई व सभी अपने-अपने घरों में दुबक गए। इसके बाद भी फायरिंग की गई, जिससे दीवारों में गोलियाें के निशान बन गए, रास्ते में गोलियों के खोखे पड़े मिले। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को मिलने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और जांच पड़ताल की, लेकिन तब तक दूसरे पक्ष के लोग भाग गए थे। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोली मकान की दीवारों में जा लगी
रामकंकन ने बताया कि गोली उनके मकानों की दीवारों में जाकर लगीं। ये लोग घर में घुसकर गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके साथ इन लोगों ने पथराव भी किया। इससे उनके लड़के महेंद्र कुमार को चोट भी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed