फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   land mapping demand

मिट्टी के पट्टों की नहीं की जा रही नपाई

Thu, 03 Dec 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
land mapping demand
कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देने जाते प्रजापति समाज के सदस्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री मंदिर शंकर जी महाराज प्रबंधन जिला प्रजापति समाज समिति के पदाधिकारियों ने मिट्टी के पट्टे की नपाई को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके उपरांत डीएम के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को दिया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष बालकिशन प्रजापति ने डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि बुंदेलखंड में प्रजापति समाज अच्छी खासी संख्या में हैं। इसके बाद भी प्रजापति समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लगभग दो माह पहले दो ज्ञापन अफसरों को दिए जा चुके हैं। मुलायम सिंह यादव सरकार में प्रजापति समाज के लोगों को मिट्टी के लिए पट्टे दिए गए थे। वर्तमान सरकार द्वारा उक्त पट्टों की नपाई नहीं की जा रही है। इससे बर्तनों में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी की कमी बनी हुई है। शासन ने माटी कला बोर्ड का गठन भी कर दिया है। योजनांतर्गत पांच हजार चाकों की जरूरत है, जिसके सापेक्ष पच्चीस चाक ही दिए गए हैं। यही वजह है कि प्रजापति समाज के लोगों के पास काफी कम रोजगार है। वहीं, ऋण देने के मामले में बैंक मनमानी बरत रहे हैं। इससे बेरोजगारी कम होने की जगह बढ़ रही है। ऋण के अभाव में लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन पर जगभान पारोल, रूपचंद प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति, राजू, रामगोपाल प्रजापति, भगवानदास, इमरत, वीरेंद्र प्रजापति, लक्ष्मीनारायण, राजेश प्रजापति, कंछेदी, धीमान, ब्रजलाल, हरचरन, भरोसे, अमित प्रजापति, जानकी प्रसाद, कंहैयालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed