फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Land allocated for fire stations in Jakhaura and Birdha; search underway in Bar.

Lalitpur News: जखौरा, बिरधा में अग्निशमन केंद्रों को जमीन आवंटित, बार में तलाश जारी

Fri, 02 Oct 2026 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Land allocated for fire stations in Jakhaura and Birdha; search underway in Bar.
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा में अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए प्रशासन ने जमीन आवंटित कर दी है। जबकि, बिरधा में पूर्व में ही जमीन आवंटन का काम पूरा हो चुका है। अब ब्लॉक बार में भी अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए भी जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में अभी जिला मुख्यालय पर अग्निशमन केंद्र स्थापित है, जिससे जनपद में पांचों तहसीलों तक 70 से 110 किलोमीटर दूर तक आपात सेवाएं प्रदान की जाती हैं। पूरे जनपद में लगभग पांच लाख की आबादी है और इनके बीच केवल एक ही फायर स्टेशन है। इसके चलते पूर्व में सभी पांचों तहसील स्तर पर एक-एक अग्निशमन केंद्र स्थापित होने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, अब ब्लॉक स्तर पर जखौरा, बिरधा और बार में भी एक-एक अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए पहले चरण में जहां ब्लॉक बिरधा में अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए जमीन पूर्व में ही आवंटित हो चुकी है। अब ब्लॉक जखौरा में भी फायर स्टेशन के लिए 0.202 हेक्टेयर और 0.203 हेक्टेयर जमीन यानि लगभग एक एकड़ जमीन चिह्नित कर आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

-------
उपलब्ध फायर संसाधन
- 5500 व 2500 लीटर क्षमता का एक-एक फायर टेंडर
- 400 लीटर क्षमता का एक वाटर मिस्ट
- 5000 लीटर का एक फोम टेंडर
- दो बोलेरो कैंपर
- दो बुलेट बाइक
---------
अग्निशमन सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता को देखते हुए बिरधा व जखौरा में नए फायर स्टेशनों की स्थापना के लिए जमीन आवंतिटत कर दी गई है। बार ब्लॉक में जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed