{"_id":"6340540e223e7741bc6d5c9f","slug":"land-acquisition-process-started-for-railway-line-flyover-project-lalitpur-news-jhs230395479","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जल्द शुरू होगा सिलगन-बिरारी दोहरीकरण फ्लाई ओवर का कार्य, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जल्द शुरू होगा सिलगन-बिरारी दोहरीकरण फ्लाई ओवर का कार्य, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ
विज्ञापन
ललितपुर। सिलगन से बिरारी रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण फ्लाईओवर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह परियोजना करीब सोलह किलोमीटर लंबी है और इसकी लागत ढाई सौ करोड़ से अधिक की है। रेल ट्रैफिक होने की दशा में ट्रेनों को फ्लाई ओवर से होकर दूसरे रेलवे स्टेशन पर आसानी से पहुंचाए जाने को लेकर रेलवे विभाग ने कुछ वर्ष पूर्व सिलगन से बिरारी रेलवे लाइन दोहरीकरण फ्लाईओवर परियोजना बनाई थी। इस परियोजना में करीब सोलह किलोमीटर लंबी दोहरीकरण फ्लाई ओवर लाइन बनाई जानी प्रस्तावित है। इसके निर्माण पर ढाई सौ करोड़ से अधिक की लागत तय की गई थी। यह रेलवे दोहरीकरण फ्लाईओवर ललितपुर, चंदेरा, रजवारा, बिरारी, सिलगन और सिवनी खुर्द से होकर गुजरना प्रस्तावित है। इसमें करीब 28 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जुलाई में इस परियोजना के भूमि अधिग्रहण के लिए शासन ने गजट जारी किया। गजट जारी होने के बाद जिला प्रशासन और रेलवे विभाग ने भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अधिग्रहीत होने वाली भूमि को लेकर सूचना जारी की गई और लोगों से आपत्तियां मांगी गई है। जिनके निस्तारण की प्रक्रिया की जानी शुरू हो गई है। इसके साथ साथ इस योजना में कुछ हेक्टेयर भूमि सरकारी विभागों, ग्राम सभा की भी है। इस भूमि को अधिग्रहीत किए जाने की प्रक्रिया जिलाधिकारी के निर्देशन में की जा रही है। भूमि अधिग्रहण के बाद इस योजना पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस योजना के पूर्ण हो जाने के बाद ललितपुर से गुजरी रेलवे ट्रैक जोकि सर्वाधिक व्यस्त रेल मार्गों में शुमार किया जाता है, उस पर यातायात को सुचारु रखने में काफी मदद मिलेगी।
अधिग्रहीत की जाने वाली निजी भूमि
ग्राम - भूमि हेक्टेयर में
ललितपुर - 11.89 हेक्टेयर
चंदेरा - 1.396 हेक्टेयर
रजवारा - 1.517 हेक्टेयर
बिरारी - 3.760 हेक्टेयर
सिलगन - 5.439 हेक्टेयर
सिवनी खुर्द - 4.355 हेक्टेयर
योग - 27.556 हेक्टेयर
सिलगन बिरारी दोहरीकरण फ्लाई ओवर परियोजना के लिए शासन द्वारा गजट जारी कर दिया गया है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
- एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी/ भू-अधिपत्त अधिकारी
विज्ञापन
अधिग्रहीत की जाने वाली निजी भूमि
ग्राम - भूमि हेक्टेयर में
ललितपुर - 11.89 हेक्टेयर
चंदेरा - 1.396 हेक्टेयर
रजवारा - 1.517 हेक्टेयर
बिरारी - 3.760 हेक्टेयर
सिलगन - 5.439 हेक्टेयर
सिवनी खुर्द - 4.355 हेक्टेयर
योग - 27.556 हेक्टेयर
सिलगन बिरारी दोहरीकरण फ्लाई ओवर परियोजना के लिए शासन द्वारा गजट जारी कर दिया गया है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
- एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी/ भू-अधिपत्त अधिकारी